बक्सर, मार्च 29 -- ब्रह्मपुर। स्थानीय प्रखंड के भदवर गांव के सुकर डेरा गांव निवासी तो सहोदर भाईयों की झारखंड के रांची के समीप एक फॉल में डूबने से हुई मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। शनिवार को दोनों भाइयों का शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि गांव के संजय यादव रांची में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वहीं पर उनके दो बेटा अपने साथियों के साथ रांची के खूंटी प्रखंड के रीमिक्स फॉल पर पिकनिक मनाने गए थे। फॉल में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूब जाने से संजय यादव के 17 वर्षीय शुभम कुमार तथा 14 वर्षीय राजकुमार की मौत हो गई। दोनों का आज गांव में शव आते ही शोक की लहर फैल गई और बड़ी संख्या में लोग सांत्वना देने के लिए उनके घर पर पहुंचे। आज अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.