महोबा, दिसम्बर 22 -- कबरई, संवाददाता। पुरानी रंजिश को लेकर चाचा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतक की पुत्री की तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन तेज कर दी है। पुलिस टीमों के द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कबरई थाना के गुगौरा गांव में रविवार की शाम 60 वर्षीय गुलाब सिंह परिहार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मृतक के भतीजे मोनू सिंह ने ट्यूबवेल में चाचा पर गोलियां चलाई। कोतवाली पुलिस ने मृतक गुलाब सिंह परिहार की बेटी ज्योति सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपित मोनू सिंह उसके भाई सोनू सिंह सहित बीरेंद्र सिंह और राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देश पर पांच टीमों को लगाया गया है। पुलिस ने मृतक के शव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.