इटावा औरैया, दिसम्बर 31 -- बकेवर। कस्बे के गांधीनगर मोहल्ला निवासी सागर सविता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जब वह अपने घर से निकल रहा था। उसी दौरान मोहल्ला के ही दो भाई ललित व अमित उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। उसका भाई शिवा उसको बचाने आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर घायल भाइयों का मेडिकल कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...