काशीपुर, फरवरी 22 -- कुंडा थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते दो भाइयों को सरेराह घेरकर अवैध हथियारों के दम पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम किलावली निवासी गुरबख्श सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 20 फरवरी की सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने भाई गुरचरन सिंह के साथ कार से घर लौट रहे थे। इसी बीच दुर्गापुर मोड़ पर एक थार कार ने उनकी कार के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रास्ता रोक लिया। थार सवार गुरप्रीत सिंह ने दोनों भाइयों को धमकाते हुए कहा कि यदि उन्होंने सुरजीत सिंह के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की, तो अंजाम बुरा होगा। इसी बीच आरोपियों ने फोन कर सुरजीत सिंह को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है कि इन लोगों के पास अवैध हथियार थे और उन्होंने जान से मारने की नीयत से भा...