फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 23 -- जहानगंज। दो परिवारिक भाइयों के शव गांव पहुंचते ही परिजनों की चीत्कार से हर किसी की आंखें नम हो गयीं। बड़ी संख्या में आस पास गांव के ग्रामीण पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। नगला रघोल गांव निवासी 25 वर्षीय कुलदीप रविवार को मैनपुरी के तरिया रामनगर निवासी मामा सत्यभान के यहां बाइक पर सवार होकर घर से जा रहे थे। साथ में पत्नी, बेटी व चचेरे भाई नीरज थे। कन्नौज के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के रैपुरा मोड़ पर लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे यह लोग घायल हो गये। बाद में नीरज ओर कुलदीप की इलाज के बीच मौत हो गयी थी। कुलदीप की पत्नी और बेटी का इलाज किया जा रहा है। इनकी भी हालत गंभीर है। नीरज और कुलदीप के शव पोस्टमार्टम के बाद कन्नौज से जब नगला रघोल गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। नीरज का शव पहले पहुंच गया था। इसलिए अंतिम संस...