मुंगेर, जनवरी 22 -- टेटियाबंबर,एक संवाददाता। टेटियाबंबर थानाक्षेत्र के खपड़ा गांव में मंगलवार की सुबह दो सहोदर भाइयों के बीच हुए हिंसक टकराव ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मामूली रास्ते के विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि, दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दूसरे दिन बुधवार को भी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस अब भी मामले की गहन जांच में जुटी है, हालांकि अबतक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। प्रारंभिक जांच में रास्ता विवाद आया सामने: टेटियाबंबर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रास्ते को लेकर विवाद की बात सामने आई है। मंगलवार की सुबह दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते चाकूबाजी में बदल गई। इस हिंसक झड़प में दोनों ने एक-दूसरे पर वार किया, जिससे दोनों की मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.