मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- साहेबगज, हिसं। पंद्रह दिन के अंदर दो भतीजियों के घर से भाग जाने को लेकर सोमवार की देर शाम देवर-भाभी में झगड़ा हो गया। इस बीच भाभी ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने देवर शशिकांत पटेल की निर्ममता पूर्वक पिटाई कर दी। उसका सीएचसी में इलाज कराया गया है। जख्मी शशिकांत के दोनों जंघा पर पिटाई से गहरे निशान साफ नजर आ रहे हैं। उसने इस मामले में थाने में एफआईआर के लिये आवेदन दिया गया है, जिसमें 112 पुलिस पर लाठी से पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। जख्मी युवक ने बताया कि एक पखवाड़ा के अंदर दो भतीजियों के घर से भागने को लेकर वह भाभी नीतू देवी से झगड़ा हो रहा था। दो भतीजियों का भाग जाना पारिवारिक चिंता का विषय है। इसमें बिना सोचे-समझे पुलिस ने लाठी से पिटाई कर दी। पिटाई करने वालों में एक अधेड़ और एक जवान पुलिसकर्...