हाजीपुर, जनवरी 11 -- लालगंज,संवाद सूत्र लालगंज थाना की पुलिस ने लालगंज वैशाली मार्ग में वाहन जांच के दौरान वैशाली की तरफ पैदल जा रहे एक युवक को दो 375 एमएल के विदेशी शराब के सांथ गिरफ्तार कर हाजीपुर न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम वाहन जाच अभियान चलाया जा रहा था। जाच पड़ताल के दौरान एक बाइक को हाथ दिया गया तो बाइक सवार बाइक लेकर भागने में सफल रहा। वहीं बाइक के जाने के बाद उसके पीछे से पैदल जा रहे युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से दो बोतल 375 एमएल विदेशी शराब बरामद हुआ। पकड़ा गया युवक वैशाली थाना क्षेत्र के रत्ती भगवानपुर का अंकित कुमार बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...