प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 23 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के सिविल लाइन चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले की 30 वर्षीय विवाहिता अपने चार और छह साल के बेटों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह घर से जेवर और रुपये भी ले गई है। विवाहिता के पति ने प्रयागराज सोरांव रइया के युवक पर शादी के इरादे से भगाने का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...