मेरठ, दिसम्बर 2 -- दो बेटियां पैदा होने पर निकाह के 19 साल बाद पति ने पहले पत्नी को घर से निकाला, इसके बाद पत्नी के मायके जाकर मारपीट करते हुए उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।गाजियाबाद के चिरोड़ी गांव निवासी इमराना ने बताया कि उसका निकाह वर्ष 2006 में जाकिर कालोनी निवासी सलीम के साथ हुआ था। शादी के बाद इमराना को दो बेटियां पैदा हुईं। आरोप है कि इसके बाद ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि तीन माह पहले उसके शौहर ने दोनों बेटियों सहित इमराना को घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। रविवार रात इमराना का पति अपने पिता और अन्य कुछ लोगों के साथ इमराना के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे तीन तलाक देकर चला गया। थाने में शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी डॉ. विपिन ताड...