झांसी, नवम्बर 15 -- झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भीषण हादसे हुए। ललितपुर एनएच पर सिजवाहा तिराहा के पास जीएसटी टीम से बचने को भाग रहा तेज रफ्तार परचून के सामान से लदा ट्रक पलट गया। हादसे में चालक नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं शिवपुरी हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक पलटकर पुल पर लटक गया। जिसमें चालक समेत तीन दोस्त घायल हो गए। सभी को अस्पताल भिजवाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। झारखंड के पालूम के रहने वाले पारस सिंह बेटा शंकर ट्रक चालक हैं। शनिवार को वह दिल्ली से ट्रक में परचून का सामान लादकर बिलासपुर जा रहा थे। जैसे ही ट्रक लेकर ललितपुर हाइवे पर सिजवाहा तिराहा के पास पहुंचे। तभी चेकिंग कर रही जीएसटी की टीम को देखकर पारस ने ट्रक भगा लिया। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया। ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गय...