हरदोई, दिसम्बर 4 -- मंसूरनगर। क्षेत्र के बरखेड़ा और पारा गांव के ग्रामीण पिछले एक सप्ताह से गलत मतदाता सूची डाउनलोड होने से परेशान हैं। वर्ष 2003 की 72-पीहानी विधानसभा क्षेत्र की बूथ संख्या 268 और 269 की सूची एक ही डाउनलोड हो रही है, जबकि दोनों गांवों की सूची अलग-अलग होनी चाहिए। वर्ष 2025 में यह क्षेत्र अब 155-शाहाबाद विधानसभा में शामिल है। इन गांवों का बूथ संख्या 408 निर्धारित है। ग्रामीणों ने सही सूची न मिलने की शिकायत नायब तहसीलदार, तहसीलदार और एसडीएम से की, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी कोई ठोस जवाब नहीं मिल पाया है। अधिकारी लगातार सही सूची की तलाश में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एसआईआर सर्वे के दौरान "एक कलम माता-पिता की वोटर लिस्ट" की मांग की जा रही है। इससे विवाहिता महिलाओं को भी दिक्कत हो रही है क्योंकि उन्हें अपने मायके...