झांसी, दिसम्बर 12 -- जनपद में आगामी 14 दिसम्बर से पोलियो दिवस मनाया जाना है। जिसके लिए सीडीओ ने व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए। जनपद में 297845 बच्चों को दवा पिलाई जानी है। दवा 0 से 5 साल तक के बच्चों को पिलाई जानी है। प्रचार प्रसार के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने अभियान को सफल बनाने के लिए अभियान से जुड़े समस्त चिकित्सक और कर्मचारियों के साथ ही धर्मगुरुओं को अभियान सफल बनाने की अपील की। जनपद में पोलियो अभियान के अंतर्गत 0 से 05 वर्ष तक के कुल 297845 बच्चों को अभियान चलाकर पोलियो की ड्राप पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 14 दिसम्बर 2025 को बूथों का उद्घाटन करते हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी तथा 22 दिसम्बर से टीम बी घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएगी। निर्देश दिए कि यदि निर्धारित समय सीमा से पूर्व पोलियो बूथ बंद प...