एटा, नवम्बर 12 -- गांव नगला तिरखा में खेत मे लगे पराली के ढेरों मे अचानक आग लग गई। आगपास में ही खड़ी भूसा की दो बुर्जियों में लग गई, जिससे काफी नुकसान हुआ। जानकारी पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया है। जानकारी पर सकरौली पुलिस भी पहुंच गई और घटना की जानकारी ली है। थाना सकरौली के गांव नगला तिरखा निवासी जमुनादास, राजवीर सिंह की दो भूसा की बुर्जी जल गई। कालीचरन, रामसनेही, रमेश चन्द्र, प्रमोद, सत्यशील, ऋषि कुमार, इन्द्रेश, चन्द्रपाल, सत्यपाल के पराली ढेर भी लगे हुए थे वह भी जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार दोपहर को आगजनी की घटना हुई। जानकारी पर पहुंची सकरौली पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया है। आग से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। तहसीलदार संदीप सिंह ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.