रामपुर, अप्रैल 5 -- बिलासपुर गेट और पहाड़ी गेट बिजलीघर में रखे ट्रांसफार्मरों की टेस्टिंग कराई गई। टेस्टिंग के कारण बिजली आपूर्ति कई घंटों तक बंद रही। गर्मी में उपभोक्ताओं का हाल-बेहाल हो गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार उपकेंद्रों में रखे ट्रांसफार्मरों की टेस्टिंग का कार्य लगभग एक सप्ताह तक होना है। टेस्टिंग कार्य के दौरान घेर बाज खां, खजान खां कुआं, पंखेवालान, कांशीराम कॉलोनी, उमर कॉलोनी, पहाड़ी गांव, बमनपुरी, जौहर इंडस्ट्री, पीला तालाब, घेर पूरन सिंह, घेर नज्जू खां, पक्का बाग, ऊंची चौपाल और पहाड़ी गेट क्षेत्र की आपूर्ति तीन घंटे बंद रही। अधीक्षण अभियंता महफूज आलम ने बताया कि जनपद के उपकेंद्रों के रखे ट्रांसफार्मरों की टेस्टिंग कार्य कराया जा रहा है। जिसके चलते विद्युत आपूर्ति बंद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.