पिथौरागढ़, मार्च 7 -- पिथौरागढ़। केएसआर अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज थरकोट बालाकोट के दो बाल वैज्ञानिकों का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। प्रवक्ता राजेंद्र पांडेय ने बताया कि विद्यालय के आठवीं कक्षा के छात्र दीपांशु रावत और दसवीं की छात्रा हिमानी बोरा के आइडिया को अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। प्रधानाचार्य बीसी पाठक, अनिल कुमार, राजेंद्र जोशी, संजय जोशी, लक्ष्मी दत्त भट्ट, आशा महर, हीरा बल्लभ भट, कविता जोशी ने दोनों छात्रों के चयनित होने पर खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.