फिरोजाबाद, दिसम्बर 12 -- शिकोहाबाद पुलिस ने दो बाल अपचारियों को चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया। पुलिस ने दोनों बालकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली कि 2 बाल अपचारी नौशहरा से पहले पड़ने वाले तिराहे से असुआ की तरफ चोरी की बाइक के साथ कही जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने दोनों बाल अपचारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जब बालकों से बाइक के पेपर मांगे तो बाल अपचारी गाड़ी के कागज दिखाने में नाकाम रहे। दोनों अपचारियों के कब्जे से होण्डा बाइक, बिना नम्बर की स्पलैण्डर प्लस बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने बाल अपचारी को न्यायालय में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...