बलिया, जून 8 -- बांसडीह। स्थानीय पुलिस ने घर से खेलते हुए गायब हो गयी दो बालिकों को आठ घंटे के अंदर खोज लिया। पुलिस ने दोनों बच्चियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि कस्बा के पोखरा (वार्ड नम्बर एक) की दो लड़किया खेलते समय गायब हो गयी। जानकारी होने पर पुलिस ने सोशल मिडिया ग्रुपों में इसकी सूचना प्रसारित करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज आदि के जरिये खोजबीन करने लगी। काफी प्रयास के बाद दोनों लड़किया इलाके के देवडीह गांव से बरामद हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...