बलरामपुर, दिसम्बर 3 -- बलरामपुर। राजकीय पशु चिकित्सालय गेट के सामने बनी नाली का राेडक्रास टूटा है। इससे नाली जाम होने पर पानी का बहाव होने लगता है। गेट के सामने जलभराव हो जाता है। चिकित्सकों एवं पशुपालकों को गंदे पानी में होकर अस्पताल जाने में परेशानी होती है। राजकीय पशु चिकित्साधिकारी डा. सुनील वर्मा ने बताया कि इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दो बार पत्र लिखा गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...