नवादा, फरवरी 4 -- नवादा/रोह, हिप्र/निप्र निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम के हाथों रंगेहाथ पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी गुलशन कुमार कांड के वादी रोह थाना क्षेत्र के बेलडीह गांव के बनवारी चौधरी के बेटे मंटू कुमार से उसकी पुश्तैनी जमीन का परिमार्जन कराने व जमाबंद करने के लिए रुपये मांग रहा था। मंटू कुमार अपने जमीन के परिमार्जन के लिए कई महीने से प्रयासरत था। परंतु उसकी जमीन का परिमार्जन नहीं हो पा रहा था। परिमार्जन के लिए दिया गया उसका ऑनलाइन आवेदन पिछली दो बार रद्द हो चुका था। गुलशन कुमार ने मंटू की जमीन का परिमार्जन व जमाबंदी करने का ठेका लिया था। इसके लिए उसकी मंटू से 35 हजार में डील में हुई थी। उसका 20-21 प्लॉट था। जिसका परिमार्जन करना था। कर्मचारी ने उसके 3-4 प्लॉट का परिमार्जन कर दिया। परंतु अन्य प्लॉट का परिमार्जन बिना रुपये लिए करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.