सिमडेगा, जून 28 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कस्तुरबा गांधी विद्यालय के नजदीक सड़क दुर्घटना में चार युवक घायल हो गए। घटना शुक्रवार के देर शाम की है। घायलों में प्रवीण तिग्गा, अभिषेक केरकेट्टा, अनमोल खेस्स और अजय प्रधान शामिल है। बताया गया कि शुक्रवार की शाम दो बाइ्रक की सीधी टक्कर हो गई। जिसमें चारो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से चारो घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चारो का इलाज चल रहा है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...