जहानाबाद, दिसम्बर 18 -- मेहन्दिया, निज संवाददाता कलेर थाना की पुलिस ने बुधवार की देर शाम संध्या गश्ती के दरमयान वरदली बिगहा गांव के समीप से दो बाइक से 50 लीटर देशी शराब बरामद की है। साथ ही दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। कलेर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वे घबरा गए और कुछ दूरी पर बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर दो व्यक्तियों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार तस्करों की पहचान अजय पासवान एवं नीतीश कुमार अक्लू चौकी गांव निवासी के रूप में हुई है। इनके पास से शराब के अलावे दो मोबाइल भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार दोनों तस्करों की पहचान कर ली गई है तथा उनकी गिरफ्तारी के लि...