मिर्जापुर, फरवरी 8 -- जिगना, मिर्जापुर। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी अंतर्गत भटेवरा गाँव के सामने रविवार को दो बाइकों की टक्कर में सड़क पर गिरे एक बाइक चालक को पिकप ने कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान 28 वर्षीय किशोरी बैरागी उर्फ डाक्टर बंगाली के रूप में हुई। वह कोलकाता का निवासी है। बीते तीन माह से जिगना थाना क्षेत्र के दुबहां गाँव में निजी क्लीनिक खोलकर दवा इलाज करता था। सुबह वह बाइक से मिर्जापुर की ओर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक का चालक प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत इमिलिया गाँव निवासी 30 वर्षीय पवन कुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से पीएचसी सर्रोंई ले गए।...