भदोही, दिसम्बर 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर गांव में सोमवार को दो बाइक में भिड़ंत होने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का इलाज महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में कराया गया। औराई थाना क्षेत्र के माधोसिंह निवासी इम्तियाज बाइक से ज्ञानपुर की तरफ आ रहा था। इस बीच उक्त स्थान पर पहुंचते ही कोहरा के चलते सामने से आ रहे मोटरसाइकिल से भिड़ गया। दोनों बाइकों में भिड़त होने से युवक चोटिल हो गया। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते दोनों बाइक सवार बिना विवाद किए आगे बढ़ गए। घना कोहरा के चलते इन दिनों सड़कों पर सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में तेग गति से चलने वाले बाइक सवार आए दिन हादसे का कारण बन रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...