मुंगेर, फरवरी 20 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग स्थित प्रसंडो चौक के समीप दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार नया टोला प्रसंडो गांव निवासी चुटो ठाकुर का पुत्र मिलन कुमार तेज रफ्तार से बाइक चलाकर हवेली खड़गपुर की तरफ आ रहा था। वहीं नगर क्षेत्र के पुरानी चौक निवासी अरविंद यादव का पुत्र बच्चन कुमारा अपनी बाइक से बरियारपुर जा रहा था। तभी प्रसंडो चौक के समीप मिलन कुमार की बाइक की जोरदार टक्कर बच्चन कुमार की बाइक से हो गई। जिसमें बाइक चला रहा दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से जख्मी दोनों युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों का प्राथमिक उपचा...