हमीरपुर, दिसम्बर 5 -- मौदहा, संवाददाता। क्षेत्र में हुई अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें लहूलुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो घायलों की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुस्करा थानाक्षेत्र के ग्राम इमलिया निवासी 38 वर्षीय शिवकरण पुत्र छोटेलाल व सिरसी कला निवासी 40 वर्षीय अरविंद पुत्र प्रेम नारायण सिरसी खुर्द से खन्ना गेस्ट हाउस जा रहे थे। तभी सिरसी-रतवा मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शिवकरण की हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी प्रकार सिसोलर थानाक्षेत्र के ग्राम बह्मरौली निवासी 29 वर्षीय रमाकांत पुत्र लक्ष्मी नारायण व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.