बोकारो, फरवरी 15 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार मेला टांड के पास दो बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शनिवार की रात्रि 10 बजे की है। घटना की सूचना पाकर पहुंची 108 एम्बुलेंस से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शालिनी कुमारी ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया है। इस घटना में उक्त व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट और कान से खून बह रहा था। जानकारी अनुसार रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के बूट गोडवा गांव निवासी मुकेन्द्र प्रजापति (32 वर्ष) पेटरवार में लगे मेला देखकर शनिवार की रात्रि अपने बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था, तभी मेला के एंट्री पॉइंट पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.