बोकारो, जनवरी 19 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। एन एच 23 पर पेटरवार के ओल्ड रथ मोड़ के निकट दो बाइक के बीच आमने सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। यह घटना सोमवार की शाम करीब चार बजे की है। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार की। दोनों बाइक चालकों को सिर और पैर में चोट लगी है। जानकारी अनुसार पेटरवार थाना क्षेत्र के लुकैया गांव निवासी कयूम अंसारी(50 वर्ष) पेटरवार बाजार से घर का राशन लेकर अपने घर लुकैया लौट रहा था कि टीवीएस शोरूम के पास एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के क्रम में बाइक चालक गौरव कुमार (22 वर्ष)पेटरवार ने बाइक सवार को सीधे टक्कर मार दी। इस टक्कर में दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.