पलामू, दिसम्बर 2 -- मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर-गढ़वा रोड में मंगलवार की शाम में बरवाडीह मोड़ के समीप दो बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में एक महिला की मौत हो गई है। दुर्घटना में एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी है। इसे स्थानीय लोगों के सहयोग से मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के ओढनार गांव के बरवाडीह टोला निवासी स्वर्गीय पच्चू प्रजापति के पत्नी फूलमती कुंवर के रूप में की गई है। चैनपुर के थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि घटना के सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंच गए हैं। शव को कब्जे में लेते हुए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भेजने की तैयारी में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...