दुमका, जनवरी 5 -- दो बाइक के बीच टक्कर में एक व्यक्ति घायल,अस्पताल में भर्ती गोपीकांदर। प्रतिनिधि गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर काटा झरना के पास दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। तीन लोग बाइक लेकर भाग खड़े हुए। एक बाइक पर सवार 20 वर्षीय संतोष गृही पिता लखन गृही है। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रामबनी गांव का रहने वाला है। जिसे उसके साथी द्वारा घटनास्थल पर ही छोड़ भाग खड़ा हुआ। घायल संतोष गृही को कोयला पेट्रोलिंग मैनेजर मनोज चांद के द्वारा गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां घायल का प्राथमिक उपचार कराया गया। थाना के एएसआई धर्मल मांझी एवं कोयला पेट्रोलिंग टीम के मनोज चांद समेत अन्य लोगों ने घायल को इलाज कराकर घर भेज दिया। जिसके बाद मायनों मुर्मू ने आकर घायल...