दुमका, दिसम्बर 11 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। एन एच -133 हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग स्थित झारखंड मोड़ के निकट दो बाइक का आपस में जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां घायल में एक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक इसी थाना क्षेत्र के मधुडिंडा गांव के रंजीत मांझी अपने रिश्तेदार अजीत के साथ द्रुपद पोड़ैयाहाट जा रहा था। इसी दौरान इसी थाना के मंडलडीह गांव के राजेश यादव की बाईक में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में राजेश को गंभीर चोट आयी है। राजेश को प्राथमिक इलाज के बाद उसे देवघर रेफर कर दिया गया है। इस घटना में दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले आयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...