गढ़वा, फरवरी 8 -- गढ़वा। जिलांतर्गत शंखा फोरलेन पर दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान मंझिआव थानांतर्गत करुई गांव निवासी 55 वर्षीय प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान पांडू थाना क्षेत्र के डाला गांव निवासी 50 वर्षीय विनोद सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उक्त दोनों बाइक पर सवार होकर मेदनीनगर से गढ़वा आ रहे थे। उसी दौरान शंखा फोरलेन पर दो बाइक की टक्कर हो गई। उसमें प्रदीप सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्रदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं विनोद सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने श...