पूर्णिया, अगस्त 17 -- केनगर, एक संवाददाता। थानाक्षेत्र के पूर्णिया-श्रीनगर मुख्य मार्ग स्थित झुन्नीकला पेट्रोल पंप के समीप शनिवार दोपहर तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दो व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि तीसरे एक व्यक्ति की मौत इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया ले जाने के दौरान हो गई। मिली जानकारी अनुसार मृतकों की पहचान अररिया जिले के बौंसी बसैटी थाना अंतर्गत फरकिया गांव निवासी नाजिर हुसैन के 25 वर्षीय पुत्र मो. सहाबुद्दीन उर्फ मोदी, जीवछ लाल रजक के 24 वर्षीय पुत्र रंजीत रजक और 60 वर्षीय मो. नजाम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शहाबुद्दीन उर्फ मोदी बाइक पर सवार होकर घर से आंख का इलाज कराने के लिए लाइन बाजार पूर्णिया जा रहा था। वही नाजिम और रंजीत पूर्णिया की ओर से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। पेट्रोल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.