घाटशिला, दिसम्बर 13 -- डुमरिया। मुसाबनी-कोयमा मुख्य सड़क के पारूलिया शिव मंदिर के समीप तीखा मोड़ पर शुक्रवार को दो बाइक की सीधी टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को सीएचसी डुमरिया में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा के बाद एमजीएम रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार डुमरिया प्रखंड के बांकीशोल पंचायत के कुण्डालुका गांव के बुधराई टुडू (54) एवं श्याम चन्द्र बास्के (44) मुसाबनी की ओर जा रहे थे। इस क्रम में विपरीत दिशा से आ रही बाइक सवार की पारूलिया शिव मंदिर के समीप आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...