उन्नाव, नवम्बर 24 -- बांगरमऊ। दो बाइक की सीधी भिड़ंत होने से दो युवक जख्मी हो गए। थाना क्षेत्र के खारपुरवा गांव निवासी अमित (21) पुत्र बैजू आवश्यक कार्य निपटाकर घर लौट रहा था। तभी बिल्हौर मार्ग पर मदारनगर गांव के निकट सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार विमल पुत्र किशनू निवासी आसत से उसकी आमने सामने की टक्कर ही गई। हादसे में दोनों लोग जख्मी हो गए। घायलों को एम्बुलेंस चालक से सीएचसी पर भर्ती कराया गया। सीएचसी डॉक्टर ने हालत नाजुक देख रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...