उन्नाव, नवम्बर 23 -- अचलगंज। दो बाइक की सीधी भिड़ंत होने से दो सवार जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने एक घायल की हालत नाजुक देख हैलट रेफर कर दिया गया। अचलगंज थाना क्षेत्र के धन्नीपुर गांव निवासी शुभम व साजन तिवारी उन्नाव से एक विवाह समारोह से वापस घर आ रहे थे । कोरारी गांव के सामने उल्टी दिशा से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइवे एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भेजा। जहां से शुभम की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने हैलट रेफर किया गया है। टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से भाग खड़ा हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...