गोपालगंज, दिसम्बर 12 -- फुलवरिया। एक संवाददाता श्रीपुर थाना क्षेत्र के मंगहा गांव के समीप जमुनहां-बथुआ बाजार सड़क पर शुक्रवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को जीन बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। सूचना पर श्रीपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों की हालत चिंताजनक देख उन्हें फुलवरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी स्थिति गंभीर होने पर तीनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। घायलों में कटेया थाना क्षेत्र के छितौना निवासी सूरज कुमार तथा बनरहां गांव के गुलाम गौस और उनकी बहन मदीना खातून शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्श...