गढ़वा, जनवरी 27 -- गढ़वा। जिला मुख्यालय के चिनियां रोड स्थित नहर चौक पर मंगलवार को दो बाइक की टक्कर में एक मोटरसाइकिल पर सवार उदय शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल उदय शुक्ला बोकारो में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और इन दिनों छुट्टी पर कल्याणपुर स्थित अपने घर आए हैं। बताया गया कि गढ़वा बाजार से कल्याणपुर जाने के दौरान नहर चौक के पास यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उदय का दायां पैर फ्रैक्चर हो गया। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...