गिरडीह, फरवरी 26 -- देवरी। देवरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर-भेलवाघाटी रोड में पाण्डेयडीह मोड़ के पास मंगलवार देर शाम को सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों में देवरी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के दीपक मुर्मू 23 वर्ष, समीर बास्के 32 वर्ष, अरविंद हेम्ब्रम 21 वर्ष, जमुआ थाना क्षेत्र के सोतराबाद गांव के कुलदीप टुडू 23 वर्ष, गांडेय थाना क्षेत्र के खम्भाटांड गांव निवासी अमरेश हांसदा 28 वर्ष हैं। घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। जहां सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...