मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुशहरी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के द्वारिकानगर हाईस्कूल के सामने मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे दो बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार इंटर के पांच परीक्षार्थी घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल पीयर थाने के रंजीत कुमार के पुत्र अंकित कुमार (17), सिकंदरपुर निवासी जितेंद्र महतो के पुत्र अभिषेक कुमार(18), मतलुपुर निवासी संजय राम के पुत्र विक्की कुमार (23), टिंकू कुमार (20) और रामपुरदयाल निवासी मुकेश त्रिवेदी के पुत्र शिवम कुमार (17) को मुशहरी पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. मंजरी एवं आयुष्मान मित्र अभिषेक मिश्रा ने मेडिकल रेफर कर दिया। घायलों ने बताया कि द्वारिकानगर उच्च विद्यालय केंद्र से परीक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.