भभुआ, अक्टूबर 9 -- (पेज चार) चैनपुर। प्रखंड कार्यालय केपास गुरुवार को दो बाइक की सीधी टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों में भगवानपुर गांव निवासी मकसूद अली के 32 वर्षीय पुत्र राजा अली और चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा निवासी तइब अंसारी के 30 वर्षीय पुत्र साहेब अंसारी शामिल हैं। राजा अपने गांव से लोहदन और साहेब अपने गांव से कोहनी जा रहा था। दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया है। सांप के डंसने से महिला की तबीयत बिगड़ी भभुआ। थाना क्षेत्र के उजारी सिकठी गांव की एक महिला को गुरुवार को सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता सिकठी गांव निवासी नेजाम खान की 60 वर्षीया पत्नी सजीला खातून है। उसके परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा उसे भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया। घर के पास महिला की नजर सांप पर पड़ी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.