समस्तीपुर, मार्च 7 -- सिंघिया, निसं। सिंघिया-लहेरियासराय एसएच 88 मुख्य सड़क के खैरपुरा गांव चौक के पास गुरुवार की दोपहर दो बाइक की सीधी टक्कर हो गई। जिसमें दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को नाजुक बताते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया। घायलों की पहचान शिवाजीनगर प्रखंड के कांकर घाट गांव निवासी विमल सदा तथा नगर पंचायत सिंघिया के खैरपुरा गांव निवासी चंदन पासवान के रूप में की गई है। चंदन के गंभीर स्थिति को देखते हुए उनके परिजनों ने उसे स्थानीय इमरजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं विमल को सरकारी एंबुलेंस से डीएमसीएच भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी। ट्रक को ओवरटेक करने के बाद दोनों की आमने सामने की टक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.