गढ़वा, नवम्बर 29 -- केतार। थानांतर्गत राजघाट में दो बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार शाम लगभग तीन बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरौंधी थाना क्षेत्र के चौरिया गांव निवासी विवेक यादव अपने दोस्त के साथ पचाडूमर गांव स्थित जनवितरण दुकान से चावल लेकर घर लौट रहा था। उसी दौरान राजघाट में मझिआंव थाना क्षेत्र के पंकज कुमार की बाइक से सीधी टक्कर हो गई। गंभीर रूप से जख्मी तीनों युवकों को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर भेजा। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.