मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारू गांव के गोपालपुर टोले के पास एसएच 74 पर बुधवार देर शाम दो बाइक की टक्कर में चार युवक घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से देवरिया थाने के विशुनपुर सरैया निवासी वकील अंसारी के पुत्र मो. आविद (20), पारू थाने के भगवानपुर सिमरा निवासी चंदेश्वर भगत के पुत्र मनीष कुमार (21), पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाने के केसरिया निवासी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता के पुत्र बलिराम गुप्ता (42) और साहेबगंज थाने के साहेबगंज बाजार निवासी मोहन साह के पुत्र विशाल कुमार (23) को पारू सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. श्रेया ने आविद और बलिराम गुप्ता को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...