अररिया, जनवरी 5 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया प्रखंड के बनगामा चौक पर दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। जबकि बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना रविवार देर शाम की है। हादसा तब हुआ जब दोनों युवक घरेलू सामान खरीदने बाइक से चौक स्थित दुकान जा रहे थे। मृतक युवक बनगामा वार्ड संख्या छह का रहनेवाला हबीब का 35 वर्षीय पुत्र गजनफर था। मिली जानकारी के अनुसार अररिया प्रखंड क्षेत्र के बनगामा वार्ड संख्या छह का रहनेवाला हबीब का 35 वर्षीय पुत्र गजनफर और उसी गांव के गालिब एक बाइक पर सवार होकर घर का सामान लाने बनगामा चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चौक पर उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनो को सदर अस्पताल अररिया ले जाया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.