पूर्णिया, फरवरी 4 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। सहरसा पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर सरसी थाना क्षेत्र के बैरझर्रा मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरे बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है। दुर्घटना मंगलवार को दिन के 12:00 बजे हुई थी। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान केनगर थाना क्षेत्र के सौरा गांव निवासी अमित कुमार पिता सालो पासवान, बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 धोकरधरा निवासी पुष्पा देवी पति सजन पासवान, सुनील मुर्मू पिता लकी मुर्मू निवासी कुशहा क्वार्टर टोला एवं कटिहार जिला अंतर्गत हसनगंज थाना क्षेत्र के परा भ...