अंबेडकर नगर, मार्च 10 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। आलापुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव के निकट दो बाइकों की हुई जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार युवक बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर हादसे से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। आलापुर थाना क्षेत्र के सोरावां गांव निवासी ऋषभ मौर्य (22) पुत्र इंद्रनाथ रविवार देर शाम रामनगर से बाइक से घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जब वह आलापुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव के निकट पहुंचा, तो इसी बीच पीछे से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। सिर व शरीर के अन्य भाग में गंभीर चोटें आने से वह बेहोश हो गया। हालांकि दूसरी बाइक पर सवार युवक बाल बाल बच गया। हादसे के बाद वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.