चक्रधरपुर, फरवरी 17 -- सोनुवा, संवाददाता। सोनुवा-गुदड़ी मुख्य मार्ग पर सारंडियापोस पुलिस कैंप के समीप सोमवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, बालजोड़ी (घाघरासाई) निवासी रामराय मारला (40 वर्ष) और बुधलाल मारला (35) एक बाइक पर सवार होकर सोमवार बाजार से सोनुआ की ओर आ रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से सोनुवा बाजार से घर लौट रहे झुमपुरा निवासी ब्लेडसन चंपिया (45) के साथ सारंडियापोस कैंप के पास उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में बालजोड़ी घाघरासाई निवासी बुधलाल मारला (35) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सोनुवा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को तत्काल सोनुवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुं...