बोकारो, फरवरी 20 -- तेनुघाट। तेनुघाट स्थित उलगड्डा पेट्रोल पंप के पास दो बाइक में जोरदार टक्कर से दोनों बाइक सवार कुल तीन लोग घायल हो गए। दोनों को गंभीर स्थिति में तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट ओपी पुलिस के एसआई मनोज तिर्की एवं जवानों द्वारा पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरो होंडा बाइक संख्या जेएच11सी-9577 पर सवार शैलेन्द्र मुर्मू तेनुघाट जेल में एएसआई पद पर पदस्थापित हैं। वहीं यामाहा एमटी बाइक संख्या जेएच24एम-1287 पर रामचंद्र टुडू एवं राजू सोरेन वंजरवा सवार थे, जो रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के रहने वाले बताए गए। ये दोनों तेनुघाट डैम घूमने एवं फोटो शूट करने आए थे। और फिर वापस जा रह थे। इसी क्रम में पेट्रोल पंप के पास नियंत्रण खोया और आपस में टकरा गए। एएसआई शैलेन्द्र मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए बोकारो बीजीएच ले जाया गया। वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.