चतरा, फरवरी 5 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। चतरा रोड स्थित हर्षनाथपुर मोड़ के पास गुरुवार को दो बाइक के आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में टंडवा थाना क्षेत्र के कबरा गांव निवासी शैलेश सिंह, अहमद मियां और रतन सिंह जबकि बेलगड्डा गांव निवासी अजय कुमार शामिल है। चारो घायलों को ग्रामीणों की मदद से सिमरिया रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हज़ारीबाग़ रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार शैलेश सिंह, अहमद मियां और रतन सिंह एक बाइक पर सवार होकर अपने घर कबरा से चतरा जा रहे थे। इस दौरान चतरा की ओर से आ रहे बाइक सवार से उक्त मोड़ के पास जोरदार टक्कर हो गयी। इस घटना में चारो सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये। चारो को गंभीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.